
दुर्ग. नशेड़ी व्यक्ति की हरकतों से परेशान महिला ने जघंन्य अपराध कर बैठी। पुलिस ने बाप बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी कविता साहू एवं पिता गुमान साहू ने मिलकर अभिषेक नायक की हत्या किया है।
आरोपी कविता ने बताया कि अभिषेक नायक के साथ करीब 04 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह की थी। इन दोनों का एक 03 साल का लड़का भी है । शादी के 2 वर्ष बाद दोनों में अनबन होने से अलग-अलग रहने लगे। बच्चा अपने पिता के साथ रहता था। इसी दौरान करीब 9 महीने पूर्व अभिषेक नायक चोरी के प्रकरण में जेल चला गया था। तब कविता ने सामाजिक स्तर पर झीट निवासी मनहरण साहू के साथ विवाह कर उसके साथ रहने लगी ।
जानें इस सप्ताह किन राशियों के चमकेंगे सितारे
इसकी जानकारी करीब 02 महीने पूर्व अभिषेक नायक को मिली। तो अभिषेक झीट पहुंचकर मनहरण साहू को कविता साहू के बारे में पुरानी बात बताते हुये भड़का कर अलग करा दिया। उसके बाद कविता अपने मायके इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा में आकर रहने लगी। इस दौरान बीच-बीच में दोनों की कहा सुनी होते रहता था। 25 मई को आरोपिया कविता साहू काम से वापस अपने घर इंदिरा चौक जा रही थी। तभी बीच रास्ते में अभिषेक नायक बीआरपी चौक में मिला जो कविता से बोला की बच्चे से मिलने भी नहीं आती हो, तो वह बोली कि बच्चा तुम ले गये हो तो क्यों मिलने आउं ?
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद कविता अपने घर चली गई। आरोपिया कविता को यह विश्वास था कि अभिषेक नायक उसके घर जरूर आएगा। वह अपने घर से लकड़ी का डंडा निकालकर घर के दरवाजे के पास रखी थी।
कुछ देर बाद रात्रि करीब 08:30 बजे मृतक अभिषेक नायक इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा कविता साहू के घर के पास पहुंचकर वाद विवाद करने लगा तो कविता साहू एवं उसके पिता गुमान साहू दोनों ने मिलकर यहां हर रोज तमाशा करता है कहकर जान से मारने की नीयत से लकड़ी के मोटा पटरा व एक मोटे बांस अभिषेक के सिर पर ताबडतोड़ वार किया। इससे आरोपी वहीं बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल अभिषेक नायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें: संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय की फाइल खंगाली,274 प्रकरण लंबित देख हुए नाराज
चुनाव से पहले प्रशासनिक बदलाव डॉ पल्लव कबीरधाम, सिन्हा होंगे दुर्ग के नए एसपी