HomeदेशBig news : पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में आने से...

Big news : पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी के पुत्र समेत दो की मौत, मुख्यमंत्री जताया शोक

Raipur @ News-36. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बटसेरी में सांगला-छितकुल मार्ग पर रविवार दोपहर को पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में आने से छत्तीगसढ़ के दो पर्यटकों की मौत हो गई। इनमें एक एचटीपीएस कॉलोनी, अन्नपूर्णा विहा र कोरबा सीएसईबी के अधिकारी प्रशांत बपत के पुत्र अमोघ बापट शामिल हैं।अमोघ नौसेना के नव नियुक्त अधिकारी थे। दूसरे सतीश कटकबार है।

पहाड़ दरकने के दौरान पर्यटक वाहन टे्रंपो ट्रेवलर चपेट में आ गया। जिसमें सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय व्यक्ति और दो पर्यटक जख्मी हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि वाहन को चट्टानों ने हवा में ही उड़ा दिया और 600 मीटर नीचे बास्पा नदी के किनारे दूसरी सड़क पर जा गिरा।

राजस्थान के चार लोगों की मौत
मृतकों में मां और पुत्र-पुत्री समेत 4 राजस्थान के, छत्तीसगढ़ के दो, महाराष्ट्र और दिल्ली का एक-एक पर्यटक शामिल है। एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी पर्यटक दिल्ली से ट्रैवल एजेंसी के वाहन में किन्नौर घूमने आए थे। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर से बटसेरी स्थित बास्पा नदी पर बना 120 मीटर लंबा लोहे का पुल भी पलक झपकते ही धराशायी हो गया।

एक दिन भी हुआ था हादसा
यह हादसा उसी जगह हुआ जहां एक दिन पहले पहाड़ी से पत्थर गिरे थे और पर्यटकों की कार चकनाचूर हो गई थी। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। प्रशासन ने पत्थर हटवाकर मार्ग बहाल कर दिया और दूसरे दिन हादसा हो गया। यहां पुलिस का कोई जवान भी तैनात नहीं था।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यटकों की मौत पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारियों को अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की ओर से मदद करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सीएम ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए खौफ नाक भूस्खलन के बाद नौ पर्यटकों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है। ट्वीट कर कोविंद ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम जयराम ठाकुर, सूचना एवं जन संचार मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!