Homeनिकायरिसाली निगम की अनोखी कार्रवाई, जुर्माना की रसीद के साथ दे रहे...

रिसाली निगम की अनोखी कार्रवाई, जुर्माना की रसीद के साथ दे रहे हैं थ्री लेयर मास्क

भिलाई @ News-36.लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर पालिक निगम रिसाली प्रशासन अनोखी कार्रवाई कर रही है। बिना मास्क के आने-जाने वालों पर २०० जुर्माना लगा रहे हैं। जुर्माने की रसीद के साथ ही उन्हें अच्छी क्वॉलिटी का थ्री लेयर मास्क दे रहे हैं। ताकि वह कोरोना के संक्रमण से बचाव कर सके और मास्क पहनने की आदत डाल सके।
आज रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने रिसाली, मरोदा, नेवई क्षेत्र के मार्केट का निरीक्षण किया। कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर सड़क पर पसरा लगाने वालों को समझाइश देकर डोर डोर खाद्य सामग्री बेचने की समझाइश दी। वहीं किराना की दुकान खोलकर व्यावसाय करने वालों से 1500 रूपए जुर्माना भ्ज्ञी लगाया। राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने दुकान बंद कराया और संचालक से जुर्माना भी वसूल किया।
@News-36. स्ट्रीट वेंडरों का बनाया प्रकरण

निर्धारित समय के बाद भी कृष्णा टाकिज रोड, रूआबांधा व मरोदा में पसरा लगाकर सामान बेचने वाले ६ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 2300 जुर्माना वसूल किया गया। बता दें कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने ६ मई तक लॉकडाउन लगाया है। उन्होंने पूर्व के आदेश में शिथिल करतेहुए सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक स्ट्रीट वेंडरों को फ ल, सब्जी, अंडा व राशन दुकान संचालकों को होम डिलीवरी करने की छूट दी है। इसके बाद भी कई लोग देर शाम तक सड़क किनारे पसरा लगाकर बैठे रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!