राजनांदगांव @ news-36. नगर निगम राजनांदगांव में बुधवार को बजट सभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, पार्षदों ने सदन की गरिमा को दरकिनार करते हुए टेबल कुर्सी के साथ एक दूसरे पर लात घूंसे भी चलाए। पार्षदों ने टेबल कुर्सी भी पटकने से गुरेज नहीं किया।
महापौर देशमुख पढ़ रही थी बजट
महापौर हेमा देशमुख ने बजट प्रस्ताव पढ़ रही थी। इसी बीच विपक्ष भाजपा दल के पार्षदों ने पिछले वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव और अधूरे कार्यों को लेकर विरोध शुरू कर दिया। इस पर सत्तापक्ष के पार्षदों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के पार्षद आपस में भिड़ गए। धक्का मुक्की के बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। धक्का मुक्की के दौरान कई पार्षद बैलेंस बिगडऩे की मेज पर ही गिर पड़े। इससे उन्हें चोट भी आई। भाजपा पार्षदों ने सदन के बाहर निकालने का भी प्रयास किया गया।
45.29 करोड़ घाटे का बजट
मेयर ने कई बार सदस्य पार्षदों से शांत रहने की अपील की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इस वजह से सभापति ने सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। विपक्ष, सत्ता पक्ष के खिलाफ सदन में की गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाए। विवाद को बढ़ता हुआ देख दोनों पक्ष के सीनियर पार्षद सामने और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद दोबारा सदन शुरू हुआ और मेयर ने 45.26 लाख रुपए घाटे का बजट पेश किया।
संस्कारधानी के साथ बनाएंगे महिलाओं को आत्मनिर्भर संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव के सौंदर्यीकरण करने के साथ कला और कर्म से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल दाई-दीदी बाजार की स्थापना से की जा रही है। इसमें फ्लाई ओवर के नीचे बाजार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट में 75 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पुराने गंज मंडी के पास स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर महिला समृद्धि बाजार का निर्माण किया जाएगा। निगम कर्मचारियों को मिलेंगे सस्ते भूखंड बजट में निगम कर्मचारियों को सस्ते भूखंड उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया गया है। इसके लिए 'हमर निगम, हमर आवासÓ योजना के तहत सस्ते मूल्य पर भूखंड दिए जाएंगे। बजट में इसके लिए 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा निगम परिसर के पास निगम पेट्रोल पंप की स्थापना की जाएगी। पेंड्री में निर्मित नए मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल कॉम्प्लेक्स, पुराना आयुर्वेदिक औषधालय बंद हो जाने के कारण वहां और पुत्री शाला में मल्टीस्टोरी बिजनेस कॉम्प्लेक्स का निर्माण.