Homeदेशकांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नहीं रहे,87 वर्ष की आयु...

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नहीं रहे,87 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली @ news-36. हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह नहीं रहे। आज सुबह 3.40 बजे उनका निधन हो गया है। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में पिछले ढाई महीने से इलाज चल रहा था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश में कोई भी बड़े आयोजन नहीं होंगे।

सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर दाखिल कर दिया था। इसके बाद से वह बेहोशी की हालत में थे, लेकिन गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह 87 साल के थे। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

अर्की से विधायक थे
वर्तमान में वीरभद्र अर्की से विधायक थे। वे केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी वे संभाल चुके थे।

शाही परिवार से वीरभद्र सिंह
वीरभद्र सिंह शाही परिवार से थे। उनका जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में चुने गए। उसके बाद 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी चुने गए। वीरभद्र वर्ष 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998 में कुछ दिन तक तीसरी बार, फिर 2003 से 2007 और 2012 से 2017 में हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!