न्यूज डेस्क.किसी ना किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान देकर घिर गए हैं। बाबा रामदेव के बयान को लेकर महाराष्ट्र की महिलाओं में आक्रोश है और मुंबई कांग्रेस की महिलाओं ने बाबा रामदेव के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और उनके फोटो को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
दरअसल मुंबई में 25 नवंबर को बाबा रामदेव पतंजलि योगपीठ और महिला पतंजलि योग समिति द्वारा नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया था। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि महिलाएं साड़ियों में अच्छी लगती है, वह सलवार सूट में अच्छी लगती है और मेरे विचार में बिना कुछ पहने भी अच्छी दिखती है। बाबा राम देव के महिलाओं के पहनावे पर इस तरह की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में आक्रोश है।
बाबा रामदेव जब निशुल्क योग शिविर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तब मंच पर उनके साथ में बाबा साहेब बंची शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और भारतीय जनता पार्टी की उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस और अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थी।
फिल्मी सितारों की महफिल में बैकलेस हसीना के सामने जान्हवी का हॉट लुक भी पड़ गया फीका
बताया जाता है कि बाबा रामदेव पतंजलि योगपीठ और महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित योग विज्ञान शिविर और महिला सम्मेलन को बाबा राम संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महिलाओं से बातचीत कर रहे थे, जो कानपुर से योग के लिए कपड़े और साड़ियां लेकर आई थी, लेकिन प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को कपड़े बदलने का समय नहीं मिला यह देखते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि अगर उनके पास कपड़े बदलने का समय नहीं है तो कोई समस्या नहीं है और वह इसे घर जाने के बाद कर सकते थे। इसके बाद उन्होंने विवादित टिप्पणी की। जिसका हर जगह विरोध हो रहा है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 चीजें
वीडियो में देखिए विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का आक्रोश
रामदेव माफ़ी माँगो
रामदेव माफ़ी माँगोमहिलाओं का ऐसा अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान
आज @MumbaiPMC अध्यक्ष @AnishaBagul जी और पदाधिकारियों ने बाबा रामदेव की महिलाओं पर ओछी टिप्पणी पर रोष प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/c7NokaMPQo
— Mumbai Pradesh Mahila Congress (@MumbaiPMC) November 27, 2022
एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य छत्तीसगढ़
पार्टी ने विधायक देवेन्द्र को भारत जोड़ो यात्रा की दी बड़ी जिम्मेदारी